पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोहरत के लिए हम कभी नहीं बदलेंगे खुद को

शोहरत के लिए हम कभी नहीं बदलेंगे खुद को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोहरतके लिए कई कलाकार खुद का अंदाज और ओरिजनैल्टी बदल लेते हैं। हमें तो पहचान इस अंदाज के कारण ही मिली है, तो हम तो ऐसे ही रहेंगे। अपनी जमीन से जुड़ी शख्सियत के साथ मीडिया से मुखातिब हुए दो रॉ स्टार्स। हनी सिंह के शो रॉ स्टार का प्रमोशन करने ऋतुराज और मोहन राठौर रायपुर पहुंचे। मोहन राठौर ने लगावे तू जब लिपस्टिक हिलेला सारा डिस्ट्रिक्ट... भी गाया। देशभर में पहचान बना चुके मोहन राठौर से ऑटोग्राफ लेने और सेल्फी क्लिक करने के लिए शहर के लोग बेताब नजर आए। वहीं, ऋतुराज ने बताया कि राॅ स्टार से उनकी भी लाइफ में भी कुछ बदलाव आए हैं। सेलिब्रिटी ट्रीटमेंट मिलता है, तो अच्छा लगता है। वो कहते हैं, यश जी से प्रभावित होकर मैंने अपना नाम ऋतुरंजन मोहंती से बदलकर ऋतुराज कर लिया। उनका म्यूजिक सेंस कमाल का था।

ऋतुराज और मोहन राठौर। (बाएं से)

raw stars incity