पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजे पर बिखरे गरबाके रंग

डीजे पर बिखरे गरबाके रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिआने में समय है लेकिन शहर ने गरबा करना शुरू कर दिया है। शनिवार की शाम मैग्नेटो मॉल में गर्ल्स और लेडीज ने गरबा के रंग बिखेरे। बॉलीवुड डीजे मिक्स की धुन पर चटख रंगों की पारंपरिक चनिया चोली पहनकर आई लेडीज ने जब गरबा शुरू किया, तो लोग देखते रह गए। शुरुआत में स्लो स्टेप्स के साथ शुरू हुए गरबा में कुछ ही देर में चौकड़ी, छकड़ी, घोड़ा का जोश नजर आने लगा। पंखिड़ा, नगाड़े संग ढोल बाजे, नदिया किनारे, ढोलितारो जैसे एवरग्रीन गरबा सॉन्ग के साथ नए गानों के मिक्सचर ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जीई रोड स्थित मॉल में आयोजित इवेंट में गरबा खेलते युवक-युवतियां।

फ्यूजन धमाल

पारंपरिक स्टेप्स के साथ ही गर्ल्स ने बीच-बीच में बॉलीवुड फ्री स्टाइल के ठुमके, सालसा, बैले स्टेप और फ्यूजन गरबा किया। कोरियोग्राफर शबनम से 7 दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद दिए गए इस परफॉर्मेंस को पार्टिसिपेंट्स के साथ ही दर्शकों ने भी खूब एंजॉय किया। बहुत से लोग ऑन स्पॉट गरबा के इस धमाल में शामिल हो गए।

garba event