पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविताओं से भरा देशभक्ति का जोश

कविताओं से भरा देशभक्ति का जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर विप्रकॉलेज में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवि लक्ष्मण मस्तूरिया ने मोर धरम मूड़ नवा लव रे, मय महानदी के पानी अवं, छत्तीसगढ़ के माटी अवं, मैं छत्तीसगढ़ के माटी अवं... कविता से छत्तीसगढ़ की माटी के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। कवि नरेश दुबे ने कविता बाहों पे जिसे अपनी विश्वास नहीं होगा, जुल्मों से जूझने का एहसास नहीं होगा, तो गांठ बांध लो तुम इस तल्ख हकिकत को, सोई हुई कौमों का इतिहास नहीं होगा... से युवाओं में जोश भरा। राजेश तिवारी ने चुटीले अंदाज में कविता पढ़ी, बाबा रामदेव हमें जगाते हैं और एकता कपूर हमें सुलाती हैं, इसका मतलब ये हुआ बाबा और बॉबी ये दोनों हमारे जीवन की चाबी... कार्यक्रम में शशि तिवारी और ज्ञानेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।