- Hindi News
- भाभा रिसर्च सेंटर के कई एक्सपर्ट आएंगे एनआईटी
भाभा रिसर्च सेंटर के कई एक्सपर्ट आएंगे एनआईटी
रायपुर एनआईटीरायपुर में मुंबई स्थित भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के एक्स्टपर्ट्स पहुंच रहे हैं। 23 सितंबर को यहां एटॉमिक एनर्जी पर आधारित सेमिनार में भाभा रिसर्च सेंटर के केमिस्ट्री ग्रुप के डायरेक्टर डॉ बीएन जगताप स्पीच देंगे। सेमिनार में मौजूद वैज्ञानिक परमाणु शक्ति पर स्टूडेंट्स को जानकारी देंगे। सेमिनार में एनआईटी के अलावा यहां शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी हिस्सा ले सकते हैं।