पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लैक डस्ट और फ्लायऐश हटाने की कवायद शुरू

ब्लैक डस्ट और फ्लायऐश हटाने की कवायद शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार ने 20 सितंबर को बिना अनुमति गांव में डंप करवा रहे प्लांट से निकला डस्ट, ग्रामीण विरोध में उतरे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि मंदिर हसौद के धनसुली-बाराडेरा गांव के रहवासी खेत खराब होने की शिकायत राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक से कर चुके हैं। उनका आरोप था कि गांव के पास स्थित मोनेट इस्पात प्लांट से जला डस्ट सरकारी जमीन पर बिना अनुमति डाला जा रहा है। डस्ट खेतों में फैल रहा है। इससे उनके खेतों की उर्वरता कम हो रही है।

गांव के सरपंच श्रवण साहू कह रहे थे कि कंपनी से निकला डस्ट गांव में सालों से डाला जा रहा है। गांव वालों की मांग पर जमीन पाटने के लिए कंपनी को अनुमति दी थी लेकिन वे सरकारी जमीन पर भी डाल रहे हैं। गांववालाें के साथ मिलकर विरोध करेंगे। जबकि कंपनी के मटेरियल सप्लाई प्रभारी प्रमोद सिंह का कहना था कि उनके पास ब्लैक डस्ट और फ्लायऐश डालने के लिए सरपंच द्वारा दी गई एनओसी है। गांव वाले प्राइवेट जमीन पाटने के लिए बार-बार आवेदन करते हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद कंपनी की ओर से वहां पड़े वेस्ट मटेरियल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मटेरियल सप्लाई प्रभारी कह रहे हैं कि सरपंच से बात की है, जल्द ही हटवा लिया जाएगा।

^हम उनसे एनओसी भी लेते हैं

हमारेपास शासकीय और प्राइवेट दोनों जगह की जमीन पाटने के लिए गांव वालों का आवेदन आता है। इसके लिए हम उनसे एनओसी भी

लेते हैं। सरपंच से इस बारे में बात की है। वे बता दें कि कहां से हटवाना है, हम गाड़ी और कर्मचारी भेज देंगे। प्रमोदसिंह, प्रभारी,मटेरियल सप्लाई, मोनेट इस्पात

^उन्होंने हटाने के लिए कहा है

गांवके कुछ लोगों के आवेदन पर प्राइवेट जमीन पाटने की स्वीकृति दी थी। कंपनी के अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने ब्लैक डस्ट और फ्लायऐश हटवा देने का कहा है। हम अवैध खुदाई को लेकर भी कलेक्टर को ज्ञापन देने वाले हैं। श्रवणसाहू, सरपंच,धनसुली-बाराडेरा

Follow-up