सोशल कॉज के मकसद से लगाया मेला
नवरात्रिसे पहले की जाने वाली खरीदारी के मकसद से रियल वुमन सोसाइटी की ओर से नवरात्रि मेला लगाया गया है। समता कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में लगे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन लोगों ने जमकर शॉपिंग की। इस ही छत के नीचे लोगों को कई वैरायटी की सामान अवेलेबल कराए जा रहे हैं। लोकल सामानों के अलावा मुंबई अाैर कोलकाता की डिजाइनर साड़ी, सलवार-सूट और वेस्टर्न आउटफिट भी मेले में लगी स्टॉल में नजर आए। िजाइनर दीए, फोटो फ्रेम, बेडशीट, पिलो कवर के अलावा गिफ्ट आयटम के स्टॉल में दिनभर रौनक रही।
करेंगेमदद: मेलेसे एकत्र फंड जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य में खर्च किया जाएगा। यहां शॉपिंग करने वालों को पॉलीथिन बैग यूज करने की सलाह देते हुए कॉटन बैग भी दिया जा रहा है।
navratri mela