बिखेरी ट्रेडिशनल डांस की अनोखी छटा
सिटीरिपोर्टर रायपुर
सुरीलेगायन के साथ झूमा देने वाला वादन और नृत्य। संगीत की इन तीनों विधाओं की बेहतरीन प्रस्तुति देखने को मिली विष्णुत्रय स्मृति समारोह में। श्रीराम संगीत महाविद्यालय में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विनोद शंकर शुक्ल ने शिरकत की। यहां एक के बाद एक कलाकारों ने अपने पिटारे से शास्त्रीय संगीत पर आधारित कई रागों की अनोखी छटा बिखेरी। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों के साथ महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने भी अपना जौहर दिखाया।
स्टूडेंट्सने पेश किया स्तवन
भरतराणा के निर्देशन में स्टूडेंट्स ने सबसे पहले सरस्वती वंदना से सुरों की देवी मां सरस्वती को नमन किया। पं. विष्णु कृष्ण जोशी का स्तवन भी स्टूडेंट्स ने पेश किया। चंदना सेन के निर्देशन में तैयार किए गए समूह गायन में भी बच्चों ने सुरों और आपसी तालमेल का संगम पेश करते हुए गुरुओं और अतिथियों का सत्कार किया। कुछ ही देर बाद यहां नृत्य का लुत्फ भी लोगों ने लिया।
राजश्री नामदेव के निर्देशन में कॉलेज स्टूडेंट्स ने कथक में हुनर दिखाया। पूरी तरह से पारंपरिक इस कथक में वंदना, तिहाइयां, तोरे परण और आखिर में कृष्ण भजन की प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का सत्कार किया गया।
बंदिशोंसे बटोरी वाहवाही
कार्यक्रमके दूसरे भाग में लोगों के लिए शास्त्रीय गायन का तोहफा भी था। डोंगरगढ़ से आए मनुराज त्रिवेदी ने शास्त्रीय गीत पेश किया। राग मिया मल्हार, झूला, ख्याल और बंदिशों से उन्होंने कार्यक्रम में पवित्रता का रस घोला। इन गीतों को अपने तबला वादन से सुनील थवाइत और हारमोनियम के जरिए भरत राणा से सजाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संगीत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देते कलाकार और स्टूडेंट।
cultural event