पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों ने लगाई चौपाल, गेम खेले और शेयर किए कॉन्टैक्ट नंबर

बुजुर्गों ने लगाई चौपाल, गेम खेले और शेयर किए कॉन्टैक्ट नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमसुमऔर खामोश रहने वाले चेहरे पर मुस्कान फैल गई। आपस में मिलकर सभी ने बच्चों की तरह जमकर शरारत की। कई गेम खेले और दिल खेलकर बातें कहीं। मौका था श्री अग्रवाल सभा द्वारा सीनियर सिटीजंस के लिए आयोजित कार्यक्रम बुजुर्गों की चौपाल का। इसमें 65 से अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल हुए। समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन में लगी चौपाल में 200 से अधिक बुजुर्ग शामिल हुए। एक-दूसरे का नाम और काम पूछने के बाद बुजुर्गों ने देश के विभिन्न मुद्दों पर बात की। कुछ लोग ऐसे भी थे, जो लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन शारीरिक कमजोरी के कारण मिल नहीं पाते थे। बुजुर्गों की चौपाल के माध्यम से सीनियर्स सिटीजंस को आज मिलने का मौका मिला।

सीनियर सिटीजंस ने कैरम, लूड़ो और शतरंज जैसे गेम खेले। बहुत से बुजुर्गों ने एक-दूसरे से फोन नंबर शेयर किया, ताकि बाद में एक-दूसरे से संपर्क में रहें।

रामनाथ भीमसेन सभा भवन में लगी चौपाल में बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल हुए।

event ofthe day