- Hindi News
- क्रिकेट मैच की वजह से नहीं हुई पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
क्रिकेट मैच की वजह से नहीं हुई पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
डीबीस्टार ने 31 अगस्त को कार्रवाई के नाम पर वसूली, 100 रुपए में बिना चालान छोड़ रहे थे, 2 सितंबर को हेलमेट पर कार्रवाई के नाम पर वसूली की जांच शुरू शीर्षक से खबरें प्रकाशित की थीं। इनमें खुलासा किया गया था कि शास्त्री चौक पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई के नाम पर पुलिसवाले वसूली में जुटे हुए थे। चालान बनाने की बजाय 100 -100 रुपए लेकर छोड़ा जा रहा था। सिग्नल रेड होते ही पुलिस आरक्षक बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की गाड़ी के पीछे आकर बैठ जाते और एएसआई मकसूदन राम पटेल के पास ले जाते। वे ऑफर देते कि रसीद के लिए 200 रुपए लगेंगे, 100 रुपए में ऐसे ही छोड़ देंगे। इस पैसे का कोई हिसाब नहीं रखा जा रहा था। डीबी स्टार ने स्टिंग कर पुलिसवालों की इस कारगुजारी को उजागर किया। सीधी बात में एएसआई मकसूदन राम पटेल पहले कहते रहे कि उन्होंने किसी से 100 रुपए नहीं लिए हैं। जब बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग है तो बोले, जो गया उसे छोड़ दीजिए। इसकी सूचना तत्काल ट्रैफिक एएसपी बलराम हिरवानी को दी गई। उनका कहना था कि दोषी के खिलाफ विभागीय जांच कर निलंबन की कार्रवाई करेंगे।
खबर प्रकाशित होने के दूसरे दिन एएसपी हिरवानी ने ट्रैफिक टीआई समेत सभी आरक्षकों की बैठक ली। इसमें निर्देश दिया गया कि आम लोगों को बेवजह परेशान किया जाए। उनका यह भी कहना था कि मकसूदन राम के खिलाफ शिकायत मिली है इसलिए तत्काल सस्पेंड करेंगे। 20 दिन बाद फिर से एएसपी से बात की गई ताे कहने लगे क्रिकेट मैच की वजह से सस्पेंड नहीं किया जा सका था। जांच चल रही है।
Follow-up
^ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी
हेलमेटपर कार्रवाई के दौरान बाइक चालकों से पैसे लेकर बिना चालान किए छोड़ने के मामले मंे मकसूदन राम पटेल के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। क्रिकेट मैच की वजह से एएसआई को सस्पेंड नहीं किया गया था। विभागीय जांच जारी है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बलरामहिरवानी, एडिशनलएसपी, ट्रैफिक