अटक सकता है ऑडिटोरियम का प्रस्ताव
^ मुख्यमंत्री से शिकायत
रंगकर्मियोंकी काफी मशक्कत के बाद आम सभा और एमआईसी की बैठक में ऑडिटोरियम का प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन प्रस्तावित जगह पर पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर सहित अन्य जिलों के रंगकर्मी इसका विरोध कर मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे। मिनहाजअसद, रंगकर्मी(जिन्होंने आॅडिटाेरियम के लिए प्रस्ताव दिया था)
इन सुविधाओं का वादा
नगर निगम द्वारा पारित किए गए ऑडिटोरियम में डांस, नाटक, सिंगिंग, सेमिनार आदि कार्यक्रमों के लिए जगह रहेगी। ऑडिटोरियम में फर्स्ट फ्लोर स्लैब, बालकनी स्लैब, टैरिस स्लैब, एग्जीिबशन एरिया सहित पार्किंग और दुकानों की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं, खुले मंच पर कार्यक्रमों के लिए भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
रायपुर >
रंगकर्मियोंकी साल भर तक चली लड़ाई के बाद नगर निगम की आमसभा और एमआईसी की बैठक में यहां कलाकारों के लिए ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। लेकिन अब यहां पानी की टंकी का काम शुरू कर दिया गया है। ऑडिटोरियम के लिए बजट मिलने के कारण काम रुका पड़ा है। कलाकारों का कहना है कि पानी की टंकी का विरोध शुरू होते ही ऑडिटोरियम का काम एक बार फिर अटक सकता है।