- Hindi News
- बूढ़ातालाब में छोड़ा जा रहा शौचालय का गंदा पानी
बूढ़ातालाब में छोड़ा जा रहा शौचालय का गंदा पानी
डॉ. प्रीतम मिश्रा, कमिश्नर,जोन- 7, रायपुर नगर निगम
रायपुर >9301314986
राजधानीके ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब की स्थति बेहद बदतर है। डीबी स्टार टीम ने तालाब का दौरा किया तो पाया कि पर्यटकों के लिए बनाए गए शौचालय का मल-मूत्र और गंदा पानी सीधे बूढ़ा तालाब में छोड़ा जा रहा है। स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावों के बीच यहां की स्थिति बेहद खराब है। तालाब का पानी इस्तेमाल करने की वजह से इस इलाके में त्वचा की बीमारियों के मामले काफी बढ़े हैं। कुछ समय पहले इस तालाब में बहुत सी मछलियां भी गंदगी के चलते मर गई थीं।
टीम ने पड़ताल के दौरान स्थानीय लोगों से बात की तो पता चला कि पर्यटन के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने वाले प्रशासन ने यहां साफ-सफाई का कभी ध्यान नहीं रखा। मेन गेट पर बने शौचालय के गंदे पानी की निकासी भी तालाब में ही कर दी है। वहां बैठे सुरक्षाकर्मियों को कई बार लोगों ने इस बात की जानकारी दी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कुछ भी नहीं किया गया। टीम ने जब इस मामले पर जोन कमिश्नर से बात की तो उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग और नगर निगम के बीच विवाद के चलते बूढ़ातालाब की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
पर्यटकों के लिए बनाए गए शौचालय का मल-मूत्र और गंदा पानी बूढ़ातालाब में जा रहा है?
जानकारीनहींहै मैं कर्मचारी भेजकर पता करवाता हूं।
गंदे पानी के कारण इसे इस्तेमाल करने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं, साथ ही कुछ समय पहले बहुत सी मछलियां मर गई थीं।
मछलियां मरने के बाद वहां की सफाई करवाई जा चुकी है।
गंदा पानी काफी समय से बूढ़ातालाब में जा रही है?
पहले सारेकामपर्यटन विभाग देख रहा था। अब निगम को सौंपा गया है लेकिन अभी भी हैंडओवर नहीं किया गया है।
तो क्या व्यवस्था में सुधार नहीं होगा?
ऐसा नहीं है, मैं सुधार करवाता हूं।