पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानकारी नहीं भिजवाने से हुई देरी

जानकारी नहीं भिजवाने से हुई देरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार टीम ने पड़ताल में पाया कि उच्च शिक्षा विभाग ने क्रीड़ा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। विभाग ने अगस्त में असिस्टेंट प्रोफेसर और क्रीड़ा अधिकारी की भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना जारी की। असिस्टेंट प्रोफेसर के 966 पद थे तो क्रीड़ा अधिकारी के 57 पद। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पीएससी को लिखा गया। पीएससी के अधिकारियों ने दस्तावेजों के परीक्षण के बाद अनुमोदन के लिए फाइल उच्च शिक्षा विभाग को वापस की। विभाग ने अनुमोदन कर असिस्टेंट प्रोफेसर के दस्तावेज तो पीएससी को दे दिए लेकिन क्रीड़ा अधिकारी के नहीं। इस आधार पर पीएससी ने 10 सितंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। वहीं क्रीड़ा अधिकारी की प्रक्रिया रोक दी। इस दौरान खुलासा हुआ कि भर्ती नियम अस्पष्ट होने के कारण देरी हो रही है। पीएससी ने विभाग से विकलांग और उनके बैकलॉग चार पदों के लिए नियम स्पष्ट करने कहा था। पीएससी सचिव कह रही हैं, जानकारी नहीं आने से विज्ञापन जारी नहीं हुआ। उधर उच्च शिक्षा आयुक्त बीएल अग्रवाल का कहना है कि दस्तावेज उनके पास आए थे, उन्होंने जवाब भेज दिया है।

पेज 1 का शेष >

आचार संहिता में टलेगी भर्ती

पीएससीद्वारा जानकारी मांगने के बाद से आगे की प्रक्रिया बंद है। इससे भर्ती छह महीने के लिए अटक सकती है। दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए 40 दिन पहले आचार संहिता लग जाएगी। इसके बाद जिला पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए फिर आचार संहिता लगेगी। देरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी।