पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके जूनियर्स

बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके जूनियर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेस्टर्नआउटफिट में नजर आने वाले स्टूडेंट्स वेलकम पार्टी में ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए। साड़ी में आए न्यू स्टूडेंट्स अपने लुक को लेकर अपने दोस्तों से भी पूछते नजर आए कि वे कैसे लग रहे हैं? बहुत से स्टूडेंट्स तो सेल्फी लेते भी नजर आए। वेलकम के समय तो सभी चुपचाप चेयर में बैठे दिखे, लेकिन जैसे ही सीनियर्स ने एलाउंस किया कि जूनियर्स डांस फ्लोर पर आकर अपना डांसिंग हुनर दिखाएं तो सभी थिरकने बेताब हो गए। यह सब दिखा पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन कॉलेज में जहां गुरुवार को वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारिता, बीसीए तथा कॉमर्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने हिस्सेदारी की।

welcome party

इंट्रोडक्शन राउंड के दौरान जूनियर्स ने अपना परिचय दिया। किसी ने हाय-हैलो बोलकर संबोधित किया तो किसी ने नमस्ते कहकर। इस दौरान सभी ने रिमिक्स तथा बाॅलीवुड गीतों पर जमकर डांस किया। रूमाल गेम, एक्सप्रेशन गेम, फिल्मी क्विज जैसी प्रतियोगिता को स्टूडेंट्स ने एंजॉय किया। फ्रेशर पार्टी में मिस अग्रसेन आकांक्षा शर्मा, मिस्टर अग्रसेन आलोक शर्मा, मिस एक्टिव लवीना कमल शांभवी, मिस्टर एक्टिव विशाल साहू, बेस्ट स्माइल दीक्षा सिंह, मिस मैचिंग ऋतु, मिस्टर मैचिंग बंदे, बेस्ट पर्सनालिटी अतुल वर्मा को चुना गया। कार्यक्रम में कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर अमित अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. देवेश शर्मा शामिल हुए।