जानेंगे बिजनेस स्ट्रैटजी और एचआर का काम
आईआईएमरायपुर एचआर का बिजनेस स्ट्रैटजी के साथ एलाइनमेंट विषय पर एचआर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 19 और 20 सितंबर को यह सम्मेलन होटल गेटवे में आयोजित है। गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस में संस्थान के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआर, कंपनियों के वर्तमान एवं भविष्य की बिजनेस स्ट्रेटेजी को सपोर्ट करने के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसके माध्यम से हम मानव संसाधनों के परफॉरमेंस को उचित तरीके से जांच सकते हैं। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स के लिए ये बेहद जरूरी होता है कि वो इसे सही तरीके से समझ सके। इसी बात को ध्यान में रखकर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में 50 से अधिक एचआर निदेशक और उपाध्यक्ष तक शामिल होंगे। भिलाई स्टील प्लांट, एनएमडीसी, एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड जैसी कंपनियों के प्रमुख अधिकारी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
city event