- Hindi News
- आईओएस 8 लांच, स्मार्ट होम वर्क होंगे आसान
आईओएस 8 लांच, स्मार्ट होम वर्क होंगे आसान
आईफोनने बुधवार की रात अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 8 भारत में लांच किया। लांच होते ही देर रात तक आईफोन यूजर अपना फोन अपडेट करते रहे। सॉफ्टवेयर अपडेशन के लिए क्वेरी करने कुछ लोग सुबह से ही मोबाइल शॉप पर पहुंचे। यूथ ने खुद ही इंटरनेट से सॉफ्टवेयर अपडेट कर लिया। लेकिन कुछ लोगों ने सर्विस सेंटर पर जाकर गुरुवार की सुबह अपडेशन कराया। आईओएस 8 4S, 5, 5C, 5S के अलावा फिफ्थ जेनरेशन आईपॉड टच और सभी आईपैड्स में डाउनलोड किया जा सकता है। आईफोन 6 और 6 प्लस में यह शुरू से ही होगा।
फैमिलीशेयरिंग
इसमेंफैमिली शेयरिंग पार्ट यूजर्स के लिए डाला गया है। इस पार्ट में पेरेंटल कंट्रोल, प्राइवेसी, ग्रुप चैट्स और ग्रुप शेयरिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। आईओएस 8 में एक अलर्ट सिस्टम भी लगाया है जो यूजर्स को किसी भी एप्प के लिए पेमेंट करने से पहले अलर्ट कर देगा।
4S, 5, 5C, 5S के अलावा आईपॉड टच और सभी आईपैड्स में डाउनलोड कर सकते हैं।
एप्पल ने होम किट नाम से स्मार्ट होम फ्रेमवर्क भी इसमें दिया है। इस एप्प की मदद से यूजर्स अपने आईफोन के जरिए घर के स्मार्ट अप्लायंसेस को कंट्रोल कर पाएंगे। मसलन फोन की मदद से गैराज का दरवाजा खोलना, कमरे की लाइट ऑन करना, माइक्रोवेव को ऑन करना और ऐसे ही कई काम हैं, जो स्मार्ट होम में किए जा सकते हैं। यूजर्स अपने स्मार्ट एप्लाइंसेस को सिरी (एप्पल का पर्सनल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर) की मदद से कमांड देकर `ऑपरेट भी कर सकते हैं।
iphone update
अपडेटेड वर्जन में हेल्थ किट एप्प लोगों को काफी पसंद रहा है। हेल्थ के सामान्य फीचर्स के साथ ही इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, ऑक्सीजन रेट, वजन, रेस्पिरेटरी रेट, कितनी नींद लेनी चाहिए, कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए, ये सभी डिटेल्स के लिए एप्प में अलग कॉलम है, जो अलग रंग में दिखेगा। इनके बीच आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। इस एप्प के जरिए ब्लड मॉनिटर किया जा सकता है। एप्प में एक सेंट्रल कार्ड भी है जो यूजर की हेल्थ रिपोर्ट रखता है। इस रिपोर्ट को कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन पास में हो, तो यूजर को अपनी रिपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी या हार्ड कॉपी अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है।