कर्मचारियों ने बूझीं हिंदी की पहेलियां
रायपुर छत्तीसगढ़राज्य पावर होल्डिंग कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा हिंदी दिवस के मौके पर कई आयोजन किए गए। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने पहेलियां बूझी। कंपटीशन में विजेता कर्मचारियों को कंपनी के कार्यपालक निदेशक पीके अग्रवाल ने परस्कृत किया। उन्होंने इस मौके पर हिंदी को सरल और प्रभावी भाषा बताई और विजेताओं को हमेशा इसके प्रचार-प्रसार के लिए काम करने कहा। कंपटीशन में मुस्ताक अहमद, पीके कोमेजवार, सतीश चंद्र, गिरीश कुमार और मनीषा डे विजेता रहे।