पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में सालों से कब्जा, अब शुरू हुई जांच

स्कूल में सालों से कब्जा, अब शुरू हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगांवके सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा कर मकान और दुकान बनाने के मामले में नगर निगम की ओर से जांच शुरू हो गई है। जोन क्र.-8 के आयुक्त ने इंजीनियर बीआर अग्रवाल को इसका जिम्मा सौंपा है। वे मौके पर निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कब्जा करने वालों से दस्तावेज मंगवाए हैं। अब नक्शा और खसरा की जांच होगी। जोन आयुक्त कह रहे हैं कि इसके बाद कब्जे को तोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।

डीबी स्टार ने 12 दिसंबर को स्कूल की जमीन पर तान दिए मकान और दुकान शीर्षक से खबर प्रकाशित कर गड़बड़ी का खुलासा किया था। बताया गया था कि शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल गोगांव के 0.809 हेक्टेयर जमीन में से सड़क से लगी लगभग आठ हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर कुछ लोगों ने मकान और दुकान बना लिए हैं। इन्हें किराए पर चलाया जा रहा है।

^ कब्जा होगा तो तोड़ देंगे

स्कूलकी जमीन पर कब्जे की जांच का जिम्मा इंजीनियर को दिया गया है। वे माैके पर गए थे। अब स्कूल की जमीन का नक्शा और खसरा देखा जाएगा। कब्जा पाए जाने पर दुकान और मकान तोड़े जाएंगे। नीलांबरनायक, आयुक्त,जोन क्र.-8, रायपुर नगर निगम

Follow-up