पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे लेने वाले कर्मचारी शिविर बंद कर हुए फरार

पैसे लेने वाले कर्मचारी शिविर बंद कर हुए फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार ने 14 दिसंबर को आधार कार्ड में नाम सुधरवाने के लिए रात में शिविर लगा वसूली शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें खुलासा किया गया था कि नगर निगम जोन क्र.-7 के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर शिविर में वसूली हो रही है। आधार कार्ड में नाम-पता सुधार करवाने के लिए आने वाले से 200 रुपए तक लिए जा रहे थे। लोगों को रात में बुलाया जाता था।

डीबी स्टार टीम ने स्टिंग कर बैजनाथ पारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में लगे शिविर के कर्मचारियों की कारगुजारी का खुलासा किया था। नाम सुधार के लिए जो भी जोन क्र.-7 कार्यालय पहुंचता तो उसे बैजनाथ पारा के शिविर में रात के समय जाने के लिए कहा जाता। वहां रात 8.00 से 11.00 बजे तक नाम सुधार की प्रक्रिया की जाती। टीम ने भी पैसे देकर प्रक्रिया की और कर्मचारियों से रिकॉर्डेड बात की। उनका कहना था कि रात में शिविर के लिए निगम की ओर से कहा गया है। जोन के कर्मचारी दीपक साहू से वे को-ऑर्डिनेट करते हैं। पैसा उन्हें ही दिया जाता है।

खबर प्रकाशित होने के बाद शिविर के कर्मचारी मशीन जोन कार्यालय में रखकर फरार हो गए। स्कूल में भी ताला लगा दिया गया है। वहीं डीबी स्टार के पास कई लोगों ने फोन कर बताया कि उनसे कार्ड में सुधार के लिए पैसे लेकर रविवार को बुलाया गया था। जब वे 14 दिसंबर को पहुंचे तो कर्मचारी भागते हुए मिले। उधर जोन आयुक्त कह रहे हैं कि वे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। अब वहां का शिविर बंद करवा दिया जाएगा।

^निगम की बदनामी हो रही है

आधारकार्ड शिविर में ठेकेदार के कर्मचारी लोगों से पैसे ले रहे हैं, जिससे निगम की बदनामी हो रही है। बैजनाथ पारा के स्कूल में पैसे लेकर आधार कार्ड में नाम सुधरवाने के प्रकरण की मैं जांच कर रहा हूं। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी, साथ ही अब वहां का शिविर बंद कर दिया जाएगा। डॉ.प्रीतम मिश्रा, आयुक्त,जोन क्र.-7, रायपुर नगर निगम

Follow-up