- Hindi News
- चोरी रोकने दर्जनभर कालोनियों में कैमरे कहीं गार्ड लगे तो कहीं दूसरे इंतजाम भी
चोरी रोकने दर्जनभर कालोनियों में कैमरे कहीं गार्ड लगे तो कहीं दूसरे इंतजाम भी
राजधानीमें पिछले एक महीने में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदातों से सहमे लोगों ने अपनी सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए हैं। दिसंबर में अब तक दर्जनभर कालोनियों के कई चौराहों और सड़कों पर कैमरे लग गए हैं। शहर की 50 से ज्यादा प्रमुख कालोनियों में सैकड़ों मकानों के भीतर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं। कुछ कालोनियों में गार्ड रख लिए गए हैं तो एक-दो कालोनियों ने फेरीवालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दैनिक भास्कर को कई रेसिडेंस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि अगले एक माह में लगभग तीन दर्जन कालोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
नवंबर के आखिरी सप्ताह तथा दिसंबर के पहले हफ्ते में शहर में हुई कुछ बड़ी चोरियों से कालोनियों, खासकर आउटर में लोग सहमे हुए हैं। दैनिक भास्कर ने दिनदहाड़े चोरियों की वजह से लोगों में दहशत का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद से ही लोगों ने अपनी सुरक्षा की पहल खुद शुरू कर रखी है। रविवार को भास्कर टीम ने शहर के मुआयने में पाया कि एक दर्जन से ज्यादा कालोनियों में लोगों ने अपनी सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
शहर की कालोनियों में लगे सीसीटीवी।
चोरियों से बचने के लिए ज्यादातर कालोनियों में लोग फेरीवालों को लेकर जागरुक हो गए हैं। ज्यादातर कॉलोनियों में फेरीवालों और सेल्समैन से लोग आने का कारण और परिचयपत्र मांग रहे हैं। समता कॉलोनी और प्रियदर्शिनी नगर में इस मामले में जागरुकता ज्यादा है। शहर के चार दर्जन से ज्यादा आवासीय परिसरों में हर आने-जाने वालों के नाम-पते अनिवार्य रूप से नोट किए जा रहे हैं।
फेरीवालों से मांगे आई कार्ड
कैमरे लगाने के लिए कर रहे प्रेरित-आईजी
^रेसिडेंशियलही नहीं, कारोबारी इलाकों में भी लोगों को कैमरे लगाने के लिए पुलिस प्रेरित कर रही है। शनिवार को पुलिस ने समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी और गीतानगर के कुछ लोगों को अफसरों ने बुलाकर बात की तथा वहां की सुरक्षा संबंधी समस्याएं जानीं। लोगों को कैमरे के साथ-साथ हाइटेक उपकरण लगाने और निगरानी के टिप्स दिए। कम्यूनिटी पुलिसिंग का पूरा प्लान बनाया जा रहा है। जीपीसिंह, आईजी,रायपुर
बड़ी कालोनियों में कैमरे
समताकॉलोनी, चौबे कॉलोनी, गीता नगर, टैगोर नगर, शैलेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, डीडीनगर, रोहिणीपुरम सहित अन्य कुछ कॉलोनियों में पिछले दो हफ्ते में पांच सौ ज्यादा कैमरे सड़कों तथा मकानों की