- Hindi News
- गर्भाशय कांड के आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई विस सत्र के बाद
गर्भाशय कांड के आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई विस सत्र के बाद
रायपुर|गर्भाशय कांडके जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होने में देरी हो सकती है। रविवार को स्वास्थ्य संचालक आर. प्रसन्ना ने कहा कि अगर विधानसभा सत्र के प्रश्नों से समय मिला तो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और शासन द्वारा गठित हाई पॉवर कमेटी ने इसी शुक्रवार को पैसे के लालच में कम उम्र की महिलाओं का गर्भाशय निकालने के आरोप में फंसे डॉक्टरों को तलब किया था। इस बार दूसरी सुनवाई में भी यह स्पष्ट हो गया है कि अस्पताल संचालकों ने पैसे के लिए महिलाओं को कैंसर का डर दिखाकर बिना कारण गर्भाशय निकाले। अफसरों ने पहले कहा था कि शुक्रवार को ही फैसला सुना दिया जाएगा। उसके बाद शनिवार और रविवार को भी यही कहा गया।
लेकिन अब विधानसभा की व्यस्तता का हवाला देकर कार्रवाई टालने की कोशिश की जा रही है।