पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्शन सेंटर से पार हो गए 81 हजार

कलेक्शन सेंटर से पार हो गए 81 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीके शहीद स्मारक के सामने बांस टाल एरिया में संचालित एक निजी बैंक के कलेक्शन सेंटर से 81 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अवंति विहार में रहने वाले राजेश यादव का मिलेनियम प्लाजा के पीछे बांस टाल में आदित्य इंटर प्राइजेस चलाते हैं। वे पिछले कुछ सालों से एचडीएफसी बैंक के कलेक्शन का काम करते हैं। बैंक के ग्राहक वहां पैसा जमा करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में अज्ञात शख्स ने सेंटर के अंदर 81300 रुपए से भरा एक बैग रखा था।



जिसे पार कर दिया गया।



पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज तलाश रही है।