पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर | राजधानीके एसआरपी चौक (भगत सिंह चौक) में रविवार

रायपुर | राजधानीके एसआरपी चौक (भगत सिंह चौक) में रविवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीके एसआरपी चौक (भगत सिंह चौक) में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक को ट्रैफिक रूल तोड़ने पर पुलिसवाले ने रोकना चाहा तो वह ड्यूटी पर तैनात कर्मी को टक्कर मारकर भाग गया।



पुलिसवाले को चोट लगी है। पुलिस की तरफ से बाइक सवार अज्ञात युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक में पदस्थ एएसआई सुभाष डडसेना ने बताया कि वे अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ एसआरपी चौक के पास ड्यूटी कर रहे थे। लगभग दोपहर सवा एक बजे बाइक (क्रमांक सीजी 12, सीए 4203) सवार युवक तेज गति से ट्रैफिक नियम को तोड़ते हुए रहा था। उसे जब चौक में तैनात आर भूषण किशोर ने बाइक सवार को रोकना चाहिए तो वह भागने लगा। रोकने पर उसने पुलिस आरक्षक पर बाइक चढ़ा दी।

इससे आरक्षक के पैर में चोट लगी है। बाइक का रजिस्ट्रेशन कोरबा का है, पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पुलिसकर्मी को टक्कर मार कर भागा बाइक सवार