पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहला एयरोब्रिज शुरू, एयरपोर्ट से सीधे विमान में गए 180 यात्री

पहला एयरोब्रिज शुरू, एयरपोर्ट से सीधे विमान में गए 180 यात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हवाईसफर करने वाले लोगों को आखिरकार एयरोब्रिज का तोहफा मिल गया। इसकी शुरुआत रविवार को राजधानी की नई टर्मिनल बिल्डिंग में पहले एयरोब्रिज से हुई। केंद्रीय उड्डयन मंत्री महेश शर्मा ने पहले एयरोब्रिज का शुभारंभ किया। उनके साथ राज्य के संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर भी मौजूद थे।

दिल्ली से रायपुर आई इंडिगो की फ्लाइट को सबसे पहले एयरोब्रिज से जोड़ा गया। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री के साथ गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा भी थी। फ्लाइट में सवार 180 यात्री प्लेन से सीधे एयरपोर्ट लाउंज में दाखिल हुए। इसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। एयरोब्रिज की शुरुआत से पहले एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल रॉय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई टर्मिनल बिल्डिंग और एयरोब्रिज की विस्तार से जानकारी दी। बाद में इसी फ्लाइट से सौ से ज्यादा यात्री दिल्ली जाने के लिए एयरोब्रिज से होते हुए विमान में दाखिल हुए। इंडिगो की इस फ्लाइट के बाद जेट की भी सभी फ्लाइट को एयरोब्रिज से जोड़ा गया। सभी विमान में यात्री बिना किसी परेशानी के दाखिल हुए। एयरोब्रिज के इस सफल शुरुआत पर विमानतल के सभी अफसर और कर्मचारी भी मौजूद थे।

रायपुर 11वां एयरपोर्ट जहां लगा एयरोब्रिज

रायपुरदेश का 12वां घरेलू एयरपोर्ट हैं जहां यात्रियों को एयरोब्रिज की सुविधा दी जा रही है। अब तक यह सुविधा इंदौर, भोपाल, रांची, भुवनेश्वर, मदुरै, विशाखापट्नम, बड़ौदा, गया, सूरत और खजुराहो के एयरपोर्ट में है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने देश के उन शहरों में जहां नई टर्मिनल बिल्डिंग बनीं है सभी जगहों पर एयरोब्रिज लगाने का काम मलेशिया की पीटी बोकारा कंपनी को दिया था। कंपनी ने रायपुर से पहले इंदौर में भी एयरोब्रिज लगाने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया है। बताया जा रहा है कि विदेशी एयरपोर्ट में भी इसी कंपनी के एयरोब्रिज काम कर रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन की वजह से कंपनी को भारत में भी काम मिला।