- Hindi News
- ट्रेन में बीमार होने पर करें हेल्पलाइन नंबर पर कॉल
ट्रेन में बीमार होने पर करें हेल्पलाइन नंबर पर कॉल
ट्रेनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे का सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1322 शुरू किया गया है। इसका सफल ट्रायल रविवार को दोपहर 12 बजे किया गया। गौरतलब है कि भास्कर ने ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स की मौत के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था। इसके बाद रेलवे ने यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
रेलवे जोन ने रविवार को रायपुर, बिलासपुर नागपुर मंडल में इस यूनिवर्सल नंबर का प्रैक्टिकल तौर पर परीक्षण किया। अमृतसर से बिलासपुर तक आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से किसी यात्री ने 1322 नंबर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस इस दौरान राजनांदगांव गांव के आसपास थी। यात्री ने अचानक तबीयत खराब होने की बात हेल्पलाइन नंबर पर बताई। इसके बाद दस मिनट के अंदर ही रायपुर नागपुर मंडल दोनों के कंट्रोल रूम से यात्री की मदद के पहल शुरू कर दी गई।
जैसे ही ट्रेन राजनांदगांव पहुंची संबंधित कोच में डाक्टरों की टीम पहुंच गई। इस तरह से इस ट्रायल को रेलवे ने सफल माना है।
पहलेसे ये हेल्पलाइन : रेलवेसुरक्षा बल द्वारा 18002332534 और 9752490777 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे, जो वर्तमान में चलते रहेंगे। इन दोनों ही नंबरों पर भी यात्री अपनी मदद के लिए कॉल कर सकते हैं।
ऐसे काम करता है हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइनपर आने वाली कॉल को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में पंजीकृत कर संबंधित पोस्ट एवं रेल मंडलों को कार्यवाही हेतु सूचित किया जाता है। शिकायत मिलने पर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा ट्रेनों के लोकेशन के आधार पर संबंधित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/शासकीय रेल पुलिस/स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए यात्रियों की मदद की जाती है।