पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं बारहवीं के छात्र हल करेंगे टेस्ट सीरिज

दसवीं-बारहवीं के छात्र हल करेंगे टेस्ट सीरिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसवीं-बारहवींके छात्रों के लिए स्कूलों में पांच जनवरी से शिक्षकों की क्लासेस नहीं लगेगी, बल्कि दोनों पालियों में छात्र टेस्ट सीरिज हल करेंगे। यह नई व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर की है। विभाग को भरोसा है कि इससे बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों की झिझक दूर होगी, परिणाम भी बेहतर आएगा।

5 से 23 जनवरी तक इसका अभ्यास कराया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दसवीं के छात्रों के लिए दो पीरियड और बारहवीं के छात्रों के लिए तीन पीरियड होगा। टेस्ट बुकलेट की सीडी स्कूलों में भेज दी गई है। इसमें विशेषज्ञों की मदद से सवाल तैयार कराए गए हैं। इसे हल करने के बाद छात्र जब बोर्ड परीक्षा में शामिल होगा तो उसे मदद मिलेगी। गौरतलब है कि दसवीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार पूर्व निर्धारित तिथियों से एक सप्ताह पहले ही आयोजित की जा रही है।

12वीं की 23 फरवरी दसवीं की 24 फरवरी से होंगी। इसकी समय-सारणी बाहर आने के साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग भी तैयारियों में जुटा है। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे का कहना है कि इस व्यवस्था से छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि बोर्ड में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।