पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरी दिन हार टालने उतरेगा छत्तीसगढ़

आखिरी दिन हार टालने उतरेगा छत्तीसगढ़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरी दिन हार टालने उतरेगा छत्तीसगढ़

रायपुर| छत्तीसगढ़की अंडर-19 क्रिकेट टीम सोमवार को कूच बेहार ट्रॉफी के एक मुकाबले में मेजबान राजस्थान के खिलाफ हार टालने उतरेगी। मैच के तीसरे दिन रविवार को बारिश के कारण केवल 20 ओवर का ही खेल सका। राजस्थान ने दूसरी पारी में 26 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। एएम गौतम 27 रन बनाकर खेल रहे थे। एएन ग्रेवाल 26 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले राजस्थान ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे जवाब में छग टीम केवल 83 रन ही बना सकी थी। राजस्थान को 369 रनों की बढ़त मिल चुकी है। मैच के आखिरी दिन वह छत्तीसगढ़ को बल्लेबाजी देकर उसे जल्द आउट करे पूरे अंक हासिल करना चाहेगा।