बीईसी प्रोजेक्ट और जिंदल ने जीते मैच
बीईसी प्रोजेक्ट और जिंदल ने जीते मैच
रायपुर| बीईसीप्रोजेक्ट और जिंदल स्टील ने छठवीं सुरेश अग्रवाल मेमोरियल हीरा कार्पोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आसान विजय दर्ज की। बीईसी प्रोजेक्ट ने शिवनाथ हुंडई के खिलाफ 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 86 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में शिवनाथ हुंडई की टीम 9.2 ओवर में 35 रन ही बनाकर पैवेलियन वापस लौट गई। जिंदल स्टील ने मेडिसाइन हॉस्पिटल द्वारा दिए गए 47 रन के विजय लक्ष्य को केवल 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। जिंदल स्टील की ओर से अजीज खान ने 19 रन की बनाए। इससे पहले श्री मेडिसाइन हॉस्पिटल की टीम 9 विकेट पर 46 बनाए। एक अन्य मुकाबले में केडिया स्टील ने अपना अंतिम लीग मुकाबला जीत लिया।