आलू थोक में 600 रुपए गिरा
अंडा 7 रुपए प्रति सैकड़ा गिरा
खुदरा बाजार में नया आलू 18 से 20 आैर पुराना 24 रुपए किलाे तक बिका
पिछलेसप्ताह आलू के थोक भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। आलू-प्याज के स्थानीय थोक मंडी में नया आलू 600 रुपए प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ। कारोबारी सप्ताह के अंत में नया आलू 1000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 1600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खुला था।
इसी तरह पुराना आलू भी थोक में 400 रुपए फिसलकर 1500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका, जबकि सोमवार को यह 1900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका था। थोक बाजार में गिरावट का असर खुदरा बाजार में भी देखने को मिला। काफी लंबे समय के बाद उपभोक्ताआें को आलू(नया) 18 से 20 रुपए आैर पुराना आलू 24 रुपए प्रति किलो के भाव मिला। कारोबारियों के अनुसार बाजार में आलू की आवक पर्याप्त मात्रा में हो रही है जिसकी वजह से यह स्थिति बनी है। वर्तमान में पंजाब आैर उत्तरप्रदेश से 10 से 12 ट्रक नए आलू की आपूर्ति हो रही है। आलू की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है। दो हफ्ते पहले 4 से 5 ट्रक आलू राजधानी पहुंच रही थी जो अब बढ़कर 10 से 12 ट्रक हो गई है। आने वाले दिनों में आलू की आपूर्ति आैर काफी अधिक मात्रा में होने लगेगी। पुराना आलू भी पश्चिम बंगाल से रही है। पिछले सप्ताह प्याज के भाव में कोई करेक्शन देखने को नहीं मिला।
यह अपने पिछले भाव पर 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल आैर 25 रुपए प्रति किलो पर ही बनी रही। बाजार में आलू-प्याज के अलावा टमाटर, करेला, गाेभी, मटर, गाजर , भिंडी आैर मूली सहित अन्य सब्जियों की आवक सामान्य बनीं हुई है। वैसे तो आलू-प्याज की मांग हमेशा रहती है लेकिन वैवािहक सीजन लगने के कारण मांग भी अच्छी बनीं हुई है। पिछले हफ्ते दाल-दलहन के भाव में भी हल्की गिरावट देखी गई जबकि चावल के भाव में स्थिरता का माहौल बना रहा।
एक माह से बढ़ रहे अंडे के भाव में पिछले सप्ताह स्थिरता दर्ज की गई, हालाकि थोक भाव में 7 रुपए प्रति सैकड़ा की गिरावट रही। इस गिरावट के साथ अंडा थोक में 380 रुपए के स्थान पर 373 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिका। चिल्हर आैर दर्जन की कीमतों में स्थिरता रही। अंडा चिल्हर में 450 रुपए प्रति सैकड़ा आैर 54 रुपए प्रति दर्जन के भाव पर बनी रही। अंडा कारोबारी के अनुसार ठंड के मौसम में अंडे की डिमांड बढ़ जाती है। पूरे छत्तीसगढ़ म