- Hindi News
- पिछले हफ्ते सोने में 620 आैर चांदी में 1800 रु. की तेजी आई
पिछले हफ्ते सोने में 620 आैर चांदी में 1800 रु. की तेजी आई
चांदी की कीमत डेढ़ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंची
अंतरराष्ट्रीयबाजार के असर से पिछले सप्ताह सोनेे-चांदी के भाव में हल्की तेजी का रूख रहा। सोने में कुल 620 रुपए की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के साथ ही सोना शनिवार को 27,260 रुपए प्रति 10 ग्राम(स्टैंडर्ड) के भाव बिका। सोमवार को सोना 26,640 रुपए के स्तर पर खुला था।
इसी तरह चांदी के भाव में पिछले सप्ताह 1800 रुपए की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। स्थानीय सराफा बाजार में चांदी सोमवार को 36,300 प्रति किलो(कच्ची) के स्तर पर थी। सप्ताह के अंत में यह 38,100 रुपए के भाव बिकी। इस तेजी के साथ चांदी डेढ़ माह के उच्चतम स्तर पर पहंुच गई है। इससे पहले 28 अक्टूबर को चांदी 38, 500 रुपए प्रति किलो के भाव बिकी थी। 1 दिसंबर को सोना 26,560 आैर चांदी 36,200 के स्तर पर थी। दिसंबर के पहले कारोबारी सप्ताह से ही कीमती धातुआें में तेजी का रूख है। उल्लेखनीय है कि कई महीनों बाद कीमती धातुआें हल्की तेजी की स्थिति बनी है। इससे पहले या तो सोने-चांदी में नरमी थी या स्थिरता का माहौल। सराफा कारोबारियों के अनुसार आगे भी सोने-चांदी के भाव में हल्की तेजी की संभावना है। भाव में तेजी के कारण पिछले दो सप्ताह से सराफा बाजार की रौनक थोड़ी फीकी हुई है, सिर्फ वैवाहिक खरीदारी ही हो रही है।
साप्ताहिक समीक्षा
मनीभास्करडॉट कॉम|डॉलर इंडेक्समें करेक्शन, निवेश मांग में बढ़ोतरी और रुपए में कमजोरी इन तीन वजहों से पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। सोने में फीसदी और चांदी में करीब फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हफ्ते के शुरुआत में बुलियन दबाव के साथ कारोबार करते नजर आए। हालांकि बाद में डॉलर ८९ के नीचे फिसल गया और सोने-चांदी की चमक बढ़ी।
विशेषज्ञोंने माना सोने-चांदी में आई तेजी: जेआरजीवेल्थ के वीपी हरीश के मुताबिक छोटी अवधि में सोने की कीमतों में तेजी का रूझान नजर रहा है। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई है जिसके कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। अगले हफ्ते फेड की होने वाली बैठक में ब्याज दरें देरी से बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। छोटी अवधि में एमसीएक्स पर सोना २७,५०० रुपए प्रति १० ग्राम और कॉमैक्स पर १२५०-६० डॉलर प्रति औस का स्तर छू सकता है। साथ ही चांदी की कीमतें ३९,५०० रुपए तक चढ़ सकती है।
इस हफ्ते भी कीमतों में तेजी संभव