- Hindi News
- रायपुर में महापौर की सीट सामान्य होने से ज्यादातर दावेदारों
रायपुर में महापौर की सीट सामान्य होने से ज्यादातर दावेदारों
रायपुर में महापौर की सीट सामान्य होने से ज्यादातर दावेदारों ने राहत की सांस ली। नाम फाइनल होने के बाद दोनों ही पार्टियों में टिकट को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
नाम फाइनल करना सभी के लिए चुनौती
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं लेकिन माहौल अभी से बनने लगा है। सबसे अधिक मारामारी महापौर पद को लेकर है। रायपुर में तो दावेदार सामने आने लगे हैं। दोनों ही प्रमुख पार्टियों में इसे लेकर लॉबिंग भी हो रही है। भाजपा में इसे लेकर बैठक शुरू हो गई है। कई नेता पार्षद की बजाय महापौर बनने की मंशा जता चुके हैं। यही हाल कांग्रेस में भी है। आधा दर्जन नेता उपलब्धि गिनवाने में जुटे हैं। हालांकि वार्डों का आरक्षण निर्धारित होने के बाद कई नए समीकरण बनेंगे। वैसे भी रायपुर में महापौर की सीट सामान्य होने से ज्यादातर दावेदारों ने राहत की सांस ली। एेसे में नाम फाइनल होने के बाद दोनों ही पार्टियों में टिकट को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ेगी। रुठने-मनाने का दौर भी चलेगा। {खबरची