कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं
केके चंद्राकर, कुलसचिव,पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी शुरू की है?
हां,की गई है।
इसकेलिए एक भी कर्मचारी ने आवेदन नहीं किया है?
कर्मचारियोंने ऑप्शन के लिए आवेदन नहीं भेजा है इसलिए पॉिलसी शुरू नहीं हो पा रही है।
कर्मचारियोंका कहना है कि पॉलिसी क्लीयर नहीं है, इस वजह से आवेदन नहीं रहे हैं?
पॉलिसीपूरी तरह क्लीयर है। कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं।
राज्यशासन ने वर्ष 2012 में चिकित्सा भत्ता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति में से एक विकल्प चयन करने का आदेश जारी किया था लेकिन विवि के कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है?
आदेशजारी हुआ था लेकिन कर्मचारियों को विश्वविद्यालय स्तर पर चिकित्सा भत्ता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जा रहा है।
नईपॉलिसी के आवेदन में लिखा है कि चिकित्सा भत्ता के एवज में कर्मचारी कल्याण योजना के तहत चिकित्सा बीमा के लिए सहमति नहीं देंगे तो उनको गंभीर बीमारी के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी?
बीमाकंपनी एक कर्मचारी के लिए तो पॉलिसी देगी नहीं। सभी कर्मचारी आवेदन करें, इसके लिए आवेदन फॉर्म पर यह लिखा गया है।