पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने सलाहकार नियुक्त

नया रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने सलाहकार नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|छत्तीसगढ़ केतीन शहरों वर्तमान रायपुर, नया रायपुर और इनसे जुड़े हुए भिलाई को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ ने केंद्र से इन तीन शहरों के अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव को भी केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने का आग्रह किया था, लेकिन संकेत मिले हैं कि इन्हीं तीन शहरों पर सहमित बन रही है।

इनमें से नया रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एनआरडीए ने सलाहकार कंपनी की नियुक्ति कर दी है। अफसरों ने बताया कि दिल्ली की एक कंपनी को स्मार्ट सिटी के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार कंपनी ने स्मार्ट सिटी के लिए प्राथमिक तौर पर 600 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। लेकिन केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में 400 करोड़ रुपए ही मांगे गए हैं। यह केवल 8 हजार हेक्टेयर में फैले नया रायपुर के लिए बजट है। ऐसे में अगर केंद्र सरकार तीन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने पर सहमति देगी, तो यह बजट बढ़कर लगभग 1500 करोड़ हो जाएगा।



नया रायपुर के लिए नियुक्त सलाहकार कंपनी प्राइज वाटर हाउस कुपर के अफसरों ने बताया कि जिस शहर में लोगों को बेहतर सुलभ सर्विस मुहैया कराई जाएगी, वह स्मार्ट सिटी की श्रेणी में रहेगी। इसके लिए अलग से कोई शहर नहीं बसाया जाएगा।