पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर के 50 से ज्यादा संविदा टेक्नीशियन आज से हड़ताल पर

अंबेडकर के 50 से ज्यादा संविदा टेक्नीशियन आज से हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। तीनमाह से वेतन नहीं मिलने से नाराज अंबेडकर अस्पताल के 50 से ज्यादा संविदा टेक्नीशियन सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे मरीजों की जांच प्रभावित हो सकती है। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में धरना के लिए अनुमति नहीं दी है। हड़ताल पर जाने वाले टेक्नीशियन में ऑपरेशन थिएटर, लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। टेक्नीशियन का कहना है कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल की पीआरओ शुभ्रा ठाकुर का कहना है कि हड़ताल की सूचना मिल गई है। नियमित टेक्नीशियन से काम चलाया जाएगा।