- Hindi News
- माला बनाकर पैसे कमाने का ऑफर, सिक्योरिटी मनी ली और हो गए फरार
माला बनाकर पैसे कमाने का ऑफर, सिक्योरिटी मनी ली और हो गए फरार
मोतियोंकी माला बनाकर लोगों को घर बैठे रोजगार का ऑफर देकर ठगी करने का नया और अजीबोगरीब खेल उजागर हुआ है।
एक माह पहले कुछ लोगों ने अपने आप को दिल्ली की कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पचपेढ़ीनाका के पॉश इलाके में दफ्तर खोला। एक माह पहले माला बनाकर देने का विज्ञापन निकाला। विज्ञापन पढ़कर आने वाले लोगों को मोतियां दीं, लेकिन सभी से 15-15 सौ रुपए सुरक्षा निधि के रूप में जमा करवाए। कुछ दिनों बाद लोगों से मोतियों की माला कलेक्ट की कुछ को पैसे दिए और उसके बाद अचानक दफ्तर में ताला लगा दिया। तीन दिन तक चक्कर काटने के बाद लोगों को शक हुआ। उन्होंने कंपनी के जिम्मेदारों के मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल बंद मिला। अभी भी उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। लोगों ने शनिवार और रविवार को देर शाम कंपनी दफ्तर के सामने हंगामा किया, लेकिन कोई नहीं आया तो लौट आए। पीड़ितों ने थाने लिखित शिकायत की है। सिक्योरिटी मनी जमा करवाने वालों को शक है कि फर्जी कंपनी खोलकर उनके पैसे ठग लिए गए हैं।
शहर में इस तरह से ठगी का यह पहला मामला है। अब तक आनलाइन बिजनेस और चैनल के माध्यम से पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी के मामले सामने आए हैं। इस कंपनी ने लोगों को घर बैठे रोजगार मोतियों की माला बनाने के नाम पर रोजगार का आफर दिया। इसके लिए कंपनी ने बकायदा पचपेढ़ी नाका में दफ्तर खोला। विज्ञापन जारी कर लोगों को बुलाया गया।
लोगों को मोतियों की माला के हिसाब से पेमेंट करने का लालच दिया। ऑफर में यह तय था कि जितनी माला बनाई जाएगी, उतना पेमेंट होगा। फायदा देखकर भीड़ बढ़ गई। कंपनी ने ग्राहक बनाने के लिए एजेंट भी नियुक्त किए। इसका नेटवर्क भी बिलकुल चेन चेन सिस्टम की तरह था। पैसे जमा करने वालों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें माला बनाने के लिए मटेरियल भी दिया जाने लगा। उसके बाद जब से भुगतान का समय आया है, कंपनी कार्यालय में ताला लग गया है। शनिवार और रविवार को लोगों ने वहां जाकर हंगामा भी किया, लेकिन कोई फायदा नहीं। पीड़ित ओपी पांडे ने बताया कि कुछ लोगों ने ज्यादा मेहनत कर ज्यादा कमाई के लिए दो से तीन रजिस्ट्रेशन करा लिया।
एक किलो मोती में 25 माला तैयार करने का ऑफर था। पहले तो कंपनी के कर्मचारी घर में ही आकर मोती देने लगे और माला के एवज में कुछ लोगों को पैसे भी दिए गए। लोगों ने मुनाफा देखते हुए अलग-अलग नामों से दो-तीन रजिस्