- Hindi News
- मुंबई को मिली पहली जीत, मुख्य दौर की उम्मीदें कायम
मुंबई को मिली पहली जीत, मुख्य दौर की उम्मीदें कायम
मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग टी-20 के दूसरे क्वालिफायर मैच में सदर्न एक्सप्रेस को 9 विकेट से हराकर अपने मुख्य दौर की उम्मीदों को जिंदा रखा है। सदर्न ने पहले खेलते हुए 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने लक्ष्य को 16.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। पोलार्ड (नाबाद 20 रन, तीन छक्के) ने सिकुगा प्रसन्ना के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। ओपनर सिमंस (76 रन, 11 चौके, 1 छक्का) अर्धशतक लगाकर नाबाद रह। सिमंस को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला। मुंबई की टीम आखिरी लीग मुकाबले में मंगलवार को नार्दर्न नाइट्स से भिड़ेगी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज माइक हसी और लेंडल सिमंस ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट के 77 रन बना डाले। इसके बाद भी दोनों बल्लेबाजों का आक्रामक खेल जा रही। टीम ने 12वें ओवर में बिना विकेट के 100 रनों का आंकड़ा पार किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 139 रन जोड़े। हसी (60 रन, 5 चौके, 3 छक्के) स्पिनर संचिता की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हुए।
पोलार्डने पहली ही गेंद पर मारा छक्का: हसीके आउट होने के उतरे कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पहली ही गेंद पर संचिता के सिर के ऊपर से छक्का मारा। इसके बाद पोलार्ड और सिमंस ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर सदर्न को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज कुशल परेरा (8 रन, दो चौके) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गोपाल कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान पोलार्ड ने यशोदा लंका (9 रन, 1 छक्का) को रायडू के हाथों कैच कराया। इसके बाद दूसरे ओपनर धनुष्का गुनातिलाका (30 रन, 3 चौके, 1 छक्का) ने मैदान पर अच्छे शॉट लगाए। ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना ने उन्हें पैवेलियन भेजा। इसके बाद प्रज्ञान ओझा ने सदर्न के कप्तान जेहान मुबारक (16 रन, 1 चौका, 1 छक्का) को बोल्ड कर चौथा झटका दिया।
स्कोर बोर्ड