पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाइट्स की आंधी में उड़े लाहौर के लायंस

नाइट्स की आंधी में उड़े लाहौर के लायंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियंस लीग टी-20 : न्यूजीलैंडकी नार्दर्न नाइट्स ने लाहौर लायंस को 72 रनों से रौंदा, फ्लिन (53) और वाटलिंग (53) के अर्धशतक, साउदी ने झटके तीन विकेट, लाहौर की टीम ने 17 रनों पर अपने 4 बल्लेबाज खो दिए थे


नाइट्स की आंधी में उड़े लाहौर के लायंस

एकदिन पहले मुंबई इंडियंस को हराने वाले ‘लाहौर लायंस’ रविवार को न्यूजीलैंड की नाॅर्दर्न नाइट्स के सामने भीगी बिल्ली बने नजर अाए। नाइट्स ने चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालिफाइंग मुकाबले में लायंस को 72 रन से करारी शिकस्त दी। नाइट्स के 170 रन के जवाब में लाहौर की टीम 98 रन पर ही ढेर हो गई। नाॅर्दर्न नाइट्स की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे मुख्य दौर में पहुंचने का उसका दावा बेहद मजबूत हो गया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज नासिर जमशेद (5) और अहमद शहजाद (2) 12 रनों के अंदर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हफीज (5) और उमर अकमल (1) भी जल्द आउट हो गए। लाहौर की टीम ने 17 रनों पर अपने चार दिग्गज बल्लेबाज खो दिए थे और उसकी हार लगभग तय हो गई थी। इसके बाद उमर सिद्दीकी (3) भी जल्द आउट हो गए। इसके बाद लगातार अंतराल पर लाहौर के विकेट गिरते रहे। सईद नसीम 58 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने तीन जबकि ट्रेंट बाउल्ट और स्पिनर इश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए।

टिमसाउदी की शानदार फिल्डिंग: मैचके 10वें ओवर स्टाइरिस की गेंद पर लाहौर के आसिफ रजा (5) ने मिडविकेट पर उठाकर शॉट मारा। बाउंड्री पर खड़े तेज गेंदबाज टिम साउदी ने गेंद को कैच कर लिया और बाउंड्री से बाहर गिरने से पहले गेंद को हवा में उछाल दिया। बाउंड्री के अंदर खड़े मिशेल ने कैच लपक लिया। इससे पहले नार्दर्न नाइट्स की टीम टॉस हारकर पहले खेलने उतरी। ओपनर बल्लेबाज एंटन डेवकिच (9 रन, 10 गेंद, 1 चौका) तेज गेंदबाज आसिफ रजा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में रियाज को कैच दे बैठे। 15 रनों पर पहला विकेट गिरने के बाद दूसरे ओपनर केन विलियम्सन (14 रन, 18 गेंद, 1 चौका) भी जल्द पैवेलियन लौट गए। 36 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद डेनियल हैरिस और कप्तान डेनियल फ्लिन ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 24 ही जोड़े थे कि लाहौर के कप्तान हफीज ने खतरनाक दिख रहे हैरिस (20 रन, 13 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) को अपनी ही गेंद पर कैच कर पैवेलियन भेजा। इसके बाद फ्लिन (53 रन, 30 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) ने बीजे वाटलिंग ने चौथे विकेट के लिए 9.3 ओवर में 90 रन जोड़कर स्कोर को 150 रनों तक पहुंचाया। अर्धशतक बनाने के बाद फ्लिन स्पिनर रसूल की गेंद