आलू के थोक भाव में उतार-चढ़ाव
खाद्य तेलों की मांग बढ़ी, भाव रहे स्थिर
सोने-चांदी में आई गिरावट
पिछलेसप्ताह भी कीमती धातुआें में गिरावट का रूख रहा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के प्रभाव से सोने में 260 आैर चांदी में 900 रुपए तक की नरमी दर्ज की गई। स्थानीय सराफा बाजार में पिछले सप्ताह सोना 27,650 रुपए प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) के भाव पर खुला था, सप्ताह के अंत में 260 रुपए की नरमी के साथ 27,390 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। इसी तरह चांदी सोमवार को 42,000 रुपए प्रति किलो(कच्ची) के स्तर पर था, शनिवार को यह 41,100 रुपए के स्तर पर गया।
स्थानीय सराफा कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ माह से सुस्ती के दौर से गुजर रहा है। त्योहारी सीजन लगने के बाद भी बाजार में िबकवाली नहीं के बराबर है। कीमती धातुआें के दाम में लगातार गिरावट के बावजूद बाजार की रौनक फीकी है। त्योहारी सीजन नजदीक है इस वजह से अब बाजार की रौनक लौटेगी। नवरात्र दीपावली को देखते हुए सोने आैर चांदी के नए आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कई संस्थान ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर भी लेकर रहे हैं।
âæŒÌæçãU·¤ â×èÿææ
पिछले सप्ताह आलू के थोक भाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। हालाकि इसका असर चिल्हर के भाव पर नहीं पड़ा। पूरे सप्ताह आलू 30 से 35 रुपए प्रति किलो के भाव ही बिका। बुधवार आैर गुरुवार को आवक कम होने के कारण आलू थोक में 2600 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पहुंच गई थी। गुरुवार आैर शुक्रवार को आवक सामान्य होने की वजह से भाव में नरमी दर्ज की गई। थोक में आलू 200 रुपए गिरकर 2400 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में ज्यादातर आलू उत्तर प्रदेश से रही है। इसके विपरित पिछले सप्ताह प्याज के भाव पर कोई हलचल नहीं देखी नई यह अपने पिछले भाव 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव ही बिका।