पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ी परियोजना से लाभान्वित होंगे 1750 परिवार

बाड़ी परियोजना से लाभान्वित होंगे 1750 परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| जनजातियोंको आजीविका के लिए नए संसाधन मुहैया कराने के उद्देश्य से भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) आैर नाबार्ड ने मिलकर जनजातिय कार्यक्रम संचालित किया है। यह कार्यक्रम बाड़ी परियोजना के नाम से जाना जाता है। इससे परियोजना से प्रदेश के 1750 परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना के दायरे में मुख्य रूप से कबीरधाम के बोड़ला विकासखंड के 500 आैर सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के 250 जनजातिय परिवार शामिल हैं।

इस परियोजना में अब तक साढ़े तीन करोड़ रुपए निवेश किए जा चुके हैं। समझौते के तहत कबीरधाम आैर मैनपाट में परियोजना का विस्तार किया जाएगा, जबकि बालको के तराईमार कोल ब्लॉक के अंर्तगत धरमजयगढ़ क्षेत्र में पहली बार परियोजना लागू की जाएगी। अगले पांच साल में इस क्षेत्र के करीब 500 परिवार लाभान्वित हो सकेंगे। इसके अलावा इस योजना में लक्षित परिवारों को परती आैर अनुपजाउ भूमि का विकास कर फलदार पौधे भी रोपे जाते हैं। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बालको की जलग्राम परियोजना आैर वॉटरशेड परियोजना भी संचालित है।