- Hindi News
- पोल्ट्री फार्मर्स एवं ट्रेडर्स का वृहद सम्मेलन अाज से
पोल्ट्री फार्मर्स एवं ट्रेडर्स का वृहद सम्मेलन अाज से
रायपुर| इंडियनब्रायलर ग्रुप(आईबी ग्रुप) अपनी योजनाआें के अनुरुप 15 अौर 16 सितंबर को पार्टनरशिप ब्राॅयलर फार्मर्स एवं ट्रेडर्स का व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। रायपुर में होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के 5000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर 2013 को आईबी ग्रुप ने विश्व प्रसिद्ध जेनेटिक कंपनी एवियेजन से करार किया आैर ROSS-308 ब्रॉयलर के उत्पादन का अधिकार लेकर उसे भारतीय IB-ROSS के रूप में विकसित किया। यह सम्मेलन उसी दिशा में अपने से जुड़े सभी फार्मर्स एवं ट्रेडर्स को आईबी-रोज की खूबियां, उससे होने वाले फायदे को समझाने आैर उसके उत्पादन के लिए आवश्यक रख-रखाव की जानकारी देने के लिए किया जा रहा है। आईबी ग्रुप भविष्य के 5 से 10 वर्षों में होने वाले परिवर्तनों को ध्यान में रखकर अपनी योेजनाएं बनाती है।