पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट नहीं होने का बहाना कर दवा के लिए पेंशनर्स को भटका रहे

बजट नहीं होने का बहाना कर दवा के लिए पेंशनर्स को भटका रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुरजिले के 650 सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने से रजिस्टर्ड अस्पतालों में दवा नहीं मिल रही है। रायपुर जिला अस्पताल समेत मंदिर हसौद आरंग पीएचसी और सीएचसी द्वारा कहा जा रहा है कि दवाइयां खत्म हो गई हैं। जबकि सीजीएमएससी की ओर से नियमित दवा सप्लाई हो रही है। कुछ दवा स्थानीय स्तर पर सिविल सर्जन और सीएमएचओ को खरीदनी है लेकिन इसके लिए भी बजट नहीं होने का बहाना कर टाला जा रहा है। मरीज की जांच के बाद जब दवा काउंटर पर जाते हैं तो जवाब मिलता है, दवा आने पर देंगे।

अस्पताल में रजिस्टर्ड पेंशनर्स को सभी दवा नि:शुल्क देनी है। हद तो यह कि सीजीएमएससी से सप्लाई दवा भी नहीं दी जा रही है। सिविल सर्जन समेत अन्य जिम्मेदारों का कहना है कि खरीदी के बाद एक साथ सभी दवा देंगे।

सीजीएमएससी के जीएम (टेक्निकल) का कहना है सभी अस्पतालों को दवा भिजवाई जा रही है। मरीजों को क्यों नहीं दी जा रही है, इसे लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। >शेषपेज 3

investigation