पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो दवा उपलब्ध है, उसे देने में भी आनाकानी

जो दवा उपलब्ध है, उसे देने में भी आनाकानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार टीम को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली कि बीते तीन महीने से उन्हें सरकारी अस्पतालों से दवाइयां नहीं मिल रही हैं। कभी सीजीएमएससी से दवा सप्लाई नहीं होना तो कभी बजट खत्म होने की समस्या बताई जाती है। इस पर टीम रायपुर जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने पड़ताल में पाया कि डॉक्टर जांच के बाद दवाइयां लिख देते हैं। मरीज जब दवा लेने काउंटर पर फार्मासिस्ट के पास जाते हैं तो कहा जाता है कि बजट खत्म हो चुका है इसलिए पेंशनधारियों की दवाइयां नहीं रही हैं। बजट आने के बाद खरीदी होगी तब दवा देंगे।

इस दौरान यह भी पाया कि जो दवाइयां अस्पताल में हैं, वह भी नहीं दी जा रही है। सीजीएमएससी से सप्लाई दवाइयों को लेकर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सारी दवा नहीं होने की वजह से नहीं दे रहे हैं। इस पर सिविल सर्जन डॉ. बीके दास से बात की गई। उन्होंने बताया कि पेंशनधारियों की दवा का बजट खत्म हो जाने से परेशानी रही है। पुराने टेंडर से सप्लाई दवा खत्म हो गई है। नया टेंडर होने के बाद ही दवाइयां मिल पाएंगी।

मंदिर हसौद और आरंग में भी दवाइयां नहीं मिलने पर सीएमएचओ को बताया तो कहने लग कि वहां सीजीएमएससी द्वारा दवाइयां भिजवाई जा रही हैं। मरीजों को क्यों नहीं मिल रही हैं, पता कर व्यवस्था करवाई जाएगी।

लाइव 2

टेंडर के बाद खरीदी होगी

^ बाहर से खरीद रही हूं

पिछलेतीन महीने से बताया जा रहा है कि दवाइयां खत्म हो गई हैं। बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदी करने पर हर महीने दो-तीन हजार रुपए खर्च हो रहा है। पेंशनधारी होने के बाद भी सरकारी अस्पताल से दवा नहीं दी जा रही है। कल्पनासेनगुप्ता, दवालेने आईं पेंशनर की प|ी

आंखों देखी- कल्पनासेनगुप्ता इलाज करवाने पहुंची। पर्ची लेने के बाद डॉक्टर के पास गईं। वहां से दवा लिखकर काउंटर पर भेज दिया गया। काउंटर पर मरीज को दवा देने से मना कर दिया गया। बताया कि अभी दवा नहीं है। इस दौरान हुई बातचीत के रिकॉर्डेड अंश...

कल्पनासेनगुप्ता- डॉक्टर ने दवा लिखी है, दे दीजिए?

फार्मासिस्ट- आप तो पेंशनधारी मरीज हैं।

हां,क्या हुआ?

पेंशनधारियोंकी दवाइयां खत्म हो गई हैं, आने के बाद मिलेगी।

मुझेतो तीन महीने से दवा नहीं मिली है?

बजटनहीं होने की वजह से खरीदी नहीं हुई है?

फिरकब तक मिलेगी?

साहबको बता चुके हैं, टेंडर होने के बाद खरीदी की जाएगी। टेंडर होने