कल्चरल इवेंट के लिए फ्री मिलेगा हॉल
अब शहर के लोगों को किसी भी साहित्यक या सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए फ्री में ऑडिटोरियम मिल सकेगा। संस्कृति विभाग अब महंत घासीदास संग्रहालय स्थित हॉल लोगों को फ्री में अवेलेबल कराएगा। लाइट और साउंड सिस्टम के साथ ही इसमें डेढ़ सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। रविवार को 9 दिन चले लेखक-पाठक संवाद पुस्तक मेले के समापन कार्यक्रम में विभाग के संचालक राकेश चतुर्वेदी ने ये घोषणा की। संस्कृति विभाग और राजकमल प्रकाशन के इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर भी मौजूद रहे। फ्री ऑडिटोरियम बुक कराने के लिए कार्यक्रम से कुछ दिन पहले संस्कृति विभाग में आवेदन करना होगा।
कागजी कार्यवाही के बाद ऑडिटोरियम मिल सकेगा।
महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित व्याख्यान में लोगों को संबोधित करते डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी।
good news
लोग मानेंगे तो रहेगी संस्कृति
शाम को मुक्ताकाश मंच पर व्याख्यान आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता चाणक्य सीरियल से मशहूर हुए डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। उन्होंने कहा संस्कृति और परंपराएं लोगों से ही हैं। लोग इन्हें मानेंगे तो ये बरकारार रहेंगी वरना नहीं। हमें इनके संरक्षण के बारे में सोचना होगा और सिर्फ सोचना होगा, बल्कि कुछ करना भी होगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे सहित कई साहित्यकार मौजूद रहे। इसके बाद सुरता कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार मंच एसोसिएशन की कलाकार सीमा कौशिक, नवलदास मानिकपुरी, कुलेश्वर ताम्रकार, संतोष थापा और दिलीप मिर्झा समेत अन्य कलाकारों ने कई प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति दी।