ढोल पर झूमकर दिखाया टैलेंट
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं...
नगाड़ेसंग ढोल बाजे, ढोल बाजे... रामलीला फिल्म के इस सॉन्ग पर श्वेता अग्रवाल ने अपने साथ दूसरों को भी थिरकने पर मजबूर किया। नृत्य-संगीत का ऐसा माहौल श्री अग्रवाल सभा मोवा-कांपा मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार को देखने को मिला। मोवा स्थित महालक्ष्मी राइस मिल में चित्रकला प्रतियोगिता, ईको-फ्रेंडली रंगोली, बूझो तो जानो, क्विज कॉन्टेस्ट, महाभारत के पात्र बनो, गॉड्स गिफ्ट, पा एंड मी, महिला सम्मेलन और अंताक्षरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अग्रबंधुओं का सम्मान भी किया गया। समता कॉलोनी में आयोजित इवेंट में भी बेहतरीन डांस प्रस्तुति हुई।
तीनमिनट में दी प्रस्तुति : मोनियाअग्रवाल ने राजस्थानी गीत पर घूमर और पारंपरिक राजस्थानी नृत्य से लोगों की वाहवाही बटोरी। मुक्ति हेरिवाल ने अपने डांस से समाज में धर्म के नाम पर हो रहे दंगे और भेदभाव खत्म करने का मैसेज दिया। महाभारत के पात्र बनो कंपटीशन में कोई अर्जुन तो कोई कर्ण बनकर आया। कार्यक्रम में राजेश हेलीवाल, राजेश अग्रवाल, डाॅ. किरण छावछरिया और शीतल देवडा सहित अन्य मौजूद रहे।
musical night
cultural event