पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सपो में बुक कराया घर

एक्सपो में बुक कराया घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
94.3 माय एफएम और कैनरा बैंक द्वारा आयोजित माय होम एंड ऑटो एक्सपो में रायपुरियंस ने वाजिब दाम में घर और गाड़ी का सपना पूरा किया। तीन दिवसीय एक्सपो के अंतिम दिन रविवार को गॉस मेमोरियल मैदान में अच्छी खासी भीड़ जुटी। किसी ने घर बुक किया तो किसी ने कार। एक्सपो में कई रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने हिस्सा लिया। माय एफएम की टीम ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहने की बात कही। एक्सपो के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, बालाजी ग्रुप के अंकित जिंदल और आशुतोष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।