हेल्दी हार्ट चाहिए तो रोजाना करिए वॉक
पहलेलोगों को चलने की आदत थी, लेकिन आज पैदल चलने में लोग शर्माते हैं और इस तरह अनजाने में दिल की बीमारी को न्यौता दे देते हैं। यही कारण है कि दिल की बीमारी के केस लगातार बढ़ रहे हैं।
डीडी नगर में आयोजित हृदयरोग और लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स ने ये बातें कहीं। रविवार को आईएमए और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विकास परिषद ने इस सेमिनार का आयोजन किया। डॉक्टर अशोक त्रिपाठी ने कहा, दिल की बीमारी का कारण खराब लाइफ स्टाइल है। डॉ अनुराधा दुबे ने बताया कि हृदयरोग अब 30 वर्ष के लोगों को भी होने लगा है। भारत में ये परेशानी अमेरिका की तुलना में 4 प्रतिशत, चायना की तुलना में 6 और जापान के मुकाबले 21 प्रतिशत ज्यादा है।
डॉ अशोक त्रिपाठी ने कहा कि हाई कैलोरी फास्ट फूड खाना फैशन हो चला है। ये फास्ट फूड बीमारियों का तोहफा भी हमें फास्ट दे रहा है। इस तरह के खाने से मोटापा बढ़ रहा है। इसके कारण शुरुआत में लोग थायरॉयड, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का शिकार होते हैं और फिर हृदय रोग की चपेट में जाते हैं।
अंकुरितअनाज और हरी सब्जी ज्यादा खाएं
डॉक्टर्सने बताया कि पैदल चलने से लोग इस बीमारी से बच सकते हैं। सुबह-सुबह लंबी वॉक, तेज चाल के साथ फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा अपनी डाइट से ऑइली और स्पाइसी फूड को बाहर करें। अंकुरित अनाज, सलाद, हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें। इसके अलावा सबसे जरूरी रोजाना एक्सरसाइज है। ये सारी बातें आपको मोटापा नियंत्रित करने में सहायक साबित होंगी और दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
health workshop