आप बेझिझक बोलेंगे तभी बढ़ेगी हिंदी
हिंदीको अगर विश्वपटल पर देखना चाहतेे हो तो बातों की बाजीगरी से बाहर आकर वास्तविकता में कुछ काम करना होेगा। हिंदी के कठिन शब्दों के स्थान पर सरल शब्दों को किताबों में स्थान देना होगा। अपना स्टैंटर्ड शो करने के लिए टूटी फूटी इंग्लिश में बोलने के बजाय शान से हिंदी में बात करनी होगी। हिंदी दिवस पर हरिशंकर शुक्ल कॉलेज में आयाेजित भाषण और सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ये बात कही। सुलेख प्रतियोगिता में बीकॉम सेकेंड ईयर की सुरभि पालमवर फर्स्ट और सोनिया बठेला सेकेंड रहीं। भाषण प्रतियोगिता में रितेश मिश्रा फर्स्ट और स्मिता गहलोत सेकेंड रहीं। प्राचार्य ममता शर्मा ने जजमेंट किया।
कंपटीशन में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
hindi divas event