- Hindi News
- सीटीईटी में भी कठिन हिंदी में पूछे गए प्रश्न, ब्रेन स्टॉर्मिंग को लिखा मस्तिष्क अालोढ़न
सीटीईटी में भी कठिन हिंदी में पूछे गए प्रश्न, ब्रेन स्टॉर्मिंग को लिखा मस्तिष्क अालोढ़न
यूपीएससीकी तर्ज पर हिंदी के मुश्किल शब्दों ने एक बार फिर परीक्षार्थियों को परेशान किया। मामला रविवार को देशभर में आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) से जुड़ा है। परीक्षा में बाल मनोविज्ञान के सेक्शन में कठिन हिंदी उम्मीदवारों के लिए परेशानी का सबब बनी। हालात ये रहे कि हिंदी का अर्थ समझने में ही उम्मीदवारों का काफी समय बर्बाद हो गया।
परीक्षा के समय को लेकर तय नियमों का सख्ती से पालन किया गया। करीब 15 मिनट पहले सभी को एग्जाम हॉल में आने की हिदायत दी गई थी।
प्रो. जेएन पांडे, ज्ञान गंगा स्कूल में बने सेंटर्स से कुछ उम्मीदवारों को देरी से आने के चलते एंट्री नहीं दी गई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक इसके बाद दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चली। परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे गए। ओवर ऑल उम्मीदवारों ने सवालों को ठीक-ठाक बताया। इंग्लिश और बाल मनोविज्ञान का सेक्शन थोड़ा टफ रहा।
ज्यादातर स्टूडेंट्स ने कहा कि आम बोल-चाल की भाषा में भी सवाल पूछे जा सकते थे या हिंदी के अनुवाद को थोड़ा सरल किया जा सकता था। जो शब्द प्रयोग से बाहर हो चुके हैं, उनमें सवाल पूछने का तुक किसी को समझ नहीं आया।
ctet exam
िहन्दी: इंग्लिश
मष्तिष्कआलोढ़न: ब्रेन र्स्टोमिंग
प्रकार्यात्मक बुद्धि: फंकशनल इंटेलिजेंस
अधिगम : लर्निंग
समवयस्क : पीयर