पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की जेबा बनीं मिस इंडिया काॅन्टिनेंट

शहर की जेबा बनीं मिस इंडिया काॅन्टिनेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी जेबा अंजुम कौशर ने मिस इंडिया कॉन्टिनेंट का खिताब जीत लिया है। भोपाल में आयोजित इस कंपटीशन में देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच उन्होंने विनर का क्राउन अपने नाम किया। जेबा जोधा अकबर, सावधान इंडिया और अदालत जैसे कई टीवी सीरियल्स और रीजनल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

रायपुर के नयापारा में रहने वाली जेबा पिछले एक साल से मुंबई में थिएटर और मॉडलिंग प्रोजेक्टस कर रही हैं। राजनांदगांव से स्टेज शोज और थिएटर करने के बाद जेबा ने मुंबई की तरफ रुख किया था। अब उनका मकसद मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करना है।

ऐसेमिला खिताब

जेबाकहती हैं मिस इंडिया कॉन्टिनेंट का खिताब जीतने के लिए खूबसूरती से ज्यादा अक्ल काम आई। कंपटीशन क्लीन गंगा ग्रीन इंडिया की थीम पर आयोजित था। मुझे फेसबुक के जरिए इसकी जानकारी मिली और मैंने अप्लाय कर दिया। करीब एक महीने बाद कंपटीशन हुआ। ट्रेडिशनल वियर अौर वेस्टर्न वियर सहित कई तरह के राउंड हुए। सबसे खास रहा क्वेश्चन-आंसर राउंड। इसमें मुझसे गंगा की लंबाई, क्षेत्रफल, गहराई से जुड़े सवाल किए गए थे। पर्सनैलिटी और ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर मुझे विनर चुना गया।

अबमेरा लक्ष्य मिस इंडिया का टाइटल जीतना है

जेबाबताती हैं, बचपन से ही मेरे अंदर एक्टिंग और मॉडलिंग की फील्ड में कुछ बड़ा करने की तमन्ना थी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में मैंने कई शो होस्ट किए। युवा एवं खेल कल्याण विभाग के यूथ फेस्टिवल्स में एंकरिंग के लिए अवॉर्ड जीता। कुछ बड़ा करने और अपना मकसद पूरा करने के लिए मैंने मुंबई जाना ठीक समझा। स्ट्रगल के बाद जोधा अकबर, सावधान इंडिया और अदालत जैसे सीरियल्स में अच्छे रोल मिले। मैथिली फिल्म दीवाना अहां के प्यार में भी अच्छा किरदार निभाया। आगे भी एक फिल्म के प्रोजेक्ट से जुड़ी हूं, पर नाम रिवील नहीं कर सकती।

जेबा को इस कंपटीशन की जानकारी फेसबुक से मिली थी।

city talent

जेबा बताती हैं, मुंबई जाने की बात जब मैंने फैमिली मेंबर्स से की तो घर में सन्नाटा छा गया था। मेरा सपना और हुनर देखते हुए फैमिली मेंबर्स ने मुंबई जाने की परमिशन तो दे दी, लेकिन कुछ ही महीने में अम्मी ने वापस बुला लिया। उन्हें मेरी सेफ्टी का डर था। कुछ ही समय में उन्होंने मुझे वापस मुंबई जाने की परमिशन दे दी। अब सब ठीक है। सब मेरा काम अप्रीशिएट करते हैं। जेबा की फैमिली में पिता,