सीएमएचओ बता रहे खंडहर है मकान
डीबीस्टार टीम ने पड़ताल में पाया कि टीबी अस्पताल में एक कैबिन और स्टाफ क्वार्टर में से एक सीएमएचओ डॉ. सोनवानी के नाम पर अलॉट है। जबकि राजेंद्र नगर में उनका निजी मकान है। घर और कैबिन दोनों जगह एसी लगी है। कर्मचारियों ने बताया कि सीएमएचओ कभी-कभी दोस्तों के साथ यहां आते हैं। वहीं सीएमएचओ का कहना है कि क्वार्टर खंडहर हो चुका है, वहां केवल टायर डंप किए हुए हैं।