- Hindi News
- सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आईफोन 6 बना फन एलिमेंट
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आईफोन 6 बना फन एलिमेंट
आईफोन6 लॉन्च के साथ ही सोशल नेटवर्किंग पर खूब हिट हो रहा है। गैजेट अपडेट से कही ज्यादा यह फेसबुक और व्हाट्सएप पर फन का विषय बन गया है। स्क्रीन साइज और फीचर्स से लेकर इसकी कीमत पर खूब जोक्स शेयर किए जा रहे हैं। इमेज जोक्स और फन वीडियो में भी आई फोन 6 लोगों का पसंदीदा सबजेक्ट बना हुआ है। आईफोन 6 और 6 प्लस के साथ आई वॉच पर भी जोक्स क्रैक हो रहे हैं।
कुछ हिट जोक्स
{किसी को भी किडनी की जरूरत हो, तो मेरा नंबर दे देना, मैं अपनी किडनी बेचना चाहता हूं, आई फोन 6 जो लेना है।
{ एप्पल का इस साल का रिजोल्यूशन - मुझे इस साल पतला होना है, और हाइट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करनी है।
{ अगर आप पैदा गरीब हुए हो, तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप मरते गरीब हो, तो यह एप्पल की गलती है। लूट लिया आईफोन 6 के दाम ने।
{ आप कैसे पहचानेंगे कि आपके दोस्त के पास आईफोन 6 है? पहचानने की जरूरत नहीं है, वो खुद कूद कूदकर बता देगा।
{ गुजरात में रहने वालों को आईफोन 6 लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे अपना पुराना आईफोन हाथ में लेकर भी कह सकते हैं, आईफोन छे (6)
{ आईफोन 6 के लिए बैंकों को आई लोन शुरू कर देना चाहिए।
{6 एप्पल लगभग 60 रुपए में और एप्पल 6 लगभग 60 हजार में, लिखने की पोजिशन बहुत मैटर करती है भाई।
{ अगर आपके पॉकेट में आईफोन 6 है और भूल से आप जमीन पर गिर जाते हैं, तो क्रैक की आवाज आते ही यह प्रार्थना करिएगा कि क्रैक आपके पैर में आया हो।
{मैंने आई वॉच से अपनी बीएमडब्ल्यू खोजने के लिए कहा और जवाब आया, तुम्हारे सपनों में खड़ी है।
{आई वॉच यूज करने के बाद ही उस पर विश्वास करिएगा, इंडिया में डिटरजेंट वाले कब से चिल्ला रहे हैं, घड़ी - पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें।
social media